शिक्षा मंत्री को सौंपा गया पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन
द्वाराहाट। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली संगठन (एनएमओपीएस) के पदाधिकारियों ने आज प्रदेश के शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) से आच्छादित किए जाने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में कर्मचारियों के भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बनी हुई है, जबकि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है, अतः कर्मचारियों को उनकी बुढ़ापे की लाठी लौटाई जाए। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है तथा भविष्य में इस दिशा में जरूर सकारात्मक कदम उठाएगी।
इस अवसर पर एनएमओपीएस के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन जोशी, जिला आईटी सेल प्रभारी दीपक पांडेय, मंडल संगठन मंत्री गिरीश मठपाल, पारस कांडपाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
