किच्छा: युवक से अभद्रता करने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर आदर्श नगर चौकी इंचार्ज का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने चौकी इंचार्ज के निलबंन की मांग करते हुए नारेबाजी की। रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डीडी चौक पर जमा हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि रुद्रपुर में आदर्श नगर चौकी इंचार्ज ने एक युवक के साथ अभद्रता की। उन्होंने डीजीपी से चौकी इंचार्ज के निलबंन की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेसियों ने चौकी इंचार्ज के पुतले को आग के हवाले कर नारेबाजी की। पुतला फूंकने अगला वालो में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, रमेश लेख तिवारी, जगरूप सिंह गोल्डी, रंजीत सिंह गिल, दलजीत सिंह बग्गा, चरनजीत सिंह चन्नी, रंजीत सिंह विर्क, सतपाल सिंह , प्रगट सिंह, हरजीत सिंह कपूर, जितेन्द्र सिंह आदि रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
