उधम सिंह नगर:(मोहम्मद यासीन)दिवाली के बाद साल के दूसरे सबसे बड़े पर्व, छठ का आज आखिरी दिन है. सुबह सूर्योदय से पहले सभी श्रद्धालु अपने-अपने पूजा स्थलों पर पहुंचे और जल में खड़े होकर छठी मैया की पूजा की. इस दौरान सभी महिलाएं पारंपरिक परिधानों में नजर आईं और लगभग सुबह 7 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न की और छठी मैया से अपनी सभी मनोकामनाएं मांगी.किच्छा के नमक फैक्ट्री, चीनी मिल, किशनपुर, तुर्कागोरी, आनंदपुर, राघवनगर, इंदरपुर, प्रतापपुर, कनकपुर, नारायणपुर, रामेश्वरपुर, लालपुर समेत दर्जनों छठ घाट पर छठ महापर्व को हर साल की तरह इस बार भी पूर्वांचल के लोगों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. यहां भी सभी महिलाएं सूर्योदय से पहले एकत्र हुईं और जल में खड़े होकर पूजा शुरू की.
देश के विभिन्न राज्यों में भी धूमधाम से मनाई जाती छठ
पूजा करने आई महिला ने बताया कि दिवाली के बाद हर साल वे छठ पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. उन्होंने बताया कि यह त्यौहार मुख्य रूप से पूर्वांचल राज्यों में मनाया जाता है, लेकिन अब इसे देश के विभिन्न राज्यों में भी धूमधाम से मनाया जाने लगा है.
बाइट: श्रद्धालु महिला
आज छठ का अंतिम दिन
राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आज छठ का अंतिम दिन है और उन्होंने सुबह सूर्योदय से पहले जल में खड़े होकर छठी मैया की पूजा की शुरुआत की थी और फिर सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी पूजा संपन्न की.
बाइट:राजेंद्र कुमार वर्मा

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
