मज़खाली, संकुल द्वारसों स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनबजूना में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला अस्पताल अल्मोड़ा की ओर से बच्चों का डेंटल हैल्थ चैकअप कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला अस्पताल अल्मोड़ा के डेंटल सर्जन डॉ०ललित सिंह नेगी एवं राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम से भगवत मनराल द्वारा 30 बच्चों के दांतों का परीक्षण करते हुए मुख स्वच्छता किट हेतु टूथपेस्ट एवं टूथब्रश वितरित किए गये। इस दौरान डेंटल सर्जन डॉ० ललित सिंह नेगी ने दांतों की साफ सफाई एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के तरीके बताते हुए बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका पूजा साह, शिक्षिका प्रतिभा फर्त्याल, पूजा अग्रवाल, प्रसून अग्रवाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में चम्पा देवी, हेमा देवी, भोजन माता चम्पा राणा, नीता देवी उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
