द्वाराहाट में 10 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन
अंतिम दिन पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई
द्वाराहाट, शहर के राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप का आज समापन हो गया। आओ चलें कुमाऊनी से गढ़वाली की ओर थीम पर आधारित कैंप के इन 10 दिनों में शहर भर के विभिन्न विद्यालयों से आए 60 बच्चों ने गढ़वाली भाषा को सीखने के अलावा क्राफ्ट वर्क, स्टोन पेंटिंग, घोंसला निर्माण, स्प्रे पेंटिंग, नवाचारी खेल, गायन और नृत्य के गुर सीखे।
समर कैंप के अंतिम दिन आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों ने शहर के मुख्य बाजार में पोस्टर और स्लोगनों के साथ पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान संदर्भदाता के रूप में गिरीश मठपाल, पुष्कर कुंवर, मनीष पाण्डे और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आदित्य, आत्रेयी, दीपक ओर लच्छी मौजूद रहे। कैंप के समन्वयक दीपक पाण्डेय और पूरन सिंह बिष्ट के द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों और सन्दर्भदताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
