किच्छा:ग्राम सिरौली में एक युवक ने किशोरी को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली किशोरी के हाथ मे लगी है। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया। यहाँ उसका उपचार किया जा रहा है मो अशफाक हुसैन निवासी सिरौली वार्ड – 19 मेहनत मजदुरी करने का कार्य करते है। सोमवार वह अपने काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी नईमा और बच्चे अकेले थे। दोपहर के समय युवक ने उनका दरवाजा खटखटाया। इलिमा ने दरवाजा खोला तो युवक ने उसके ऊपर देशी कट्टे से फायर कर दिया। इलिमा ने बचने का प्रयास किया लेकिन गोली उसकी सीधे हाथ की कलाई में लग गयी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलभट्टा थाना इंचार्ज रविन्द्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था मे इलिमा को सीएचसी लाया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच रही है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
