किच्छा:लालपुर में ओडिशा की युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बीते मंगलवार को लालपुर निवासी अमित ने अपने मकान में किराए पर रहने वाली ओडिशा की युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपी अमित ने युवती की चादर से गला घोटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह अपने भाई सुमित के साथ शव को चादर में लपेटकर बड़ौर नदी में फेंक आया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था
एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद के अनुसार, शुक्रवार को आरोपी सुमित रामपुर उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे ग्राम मेहराया, लालपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुमित ने बताया कि उसने अपने भाई के साथ साक्ष्य मिटाने की नीयत से युवती के शव को बाइक से बड़ौर नदी में फेंका था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शव को छुपाने में प्रयुक्त चादर और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
अभियुक्त–
सुमित पुत्र कामेश्वर सिंह निवासी नियर भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल रामेश्वरपुरम पो0 लालपुर थाना किच्छा
बरामदगी –
1- घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल
2- मृतका के शव को छुपाने मैं प्रयुक्त की गई चादर।
पुलिस टीम –
1.प्रभारी निरीक्षक किच्छा श्री प्रकाश सिंह
2.व.उ.नि. श्री राजेन्द्र प्रसाद
3.चौकी प्रभारी लालपुर –श्री बसन्त प्रसाद
4.अ.उ.नि. जगदीश महेरा
5.कानि0 सुरेन्द्र भण्डारी

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
