किच्छा :राजीव गांधी कम्यूनिटी हॉल में तहसील दिवस का आयोजन ,डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी।

खबर शेयर करें -

किच्छा। यहां आयोजित राजीव गांधी कम्यूनिटी हॉल में तहसील दिवस में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने लोगों की समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में फरियादियों ने विद्युत, पेयजल, सड़क निर्माण, राशन कार्ड, सिंचाई, भूमि, समाज कल्याण, पेंशन , स्वास्थ्यआदि से संबंधित आठ दर्जन से अधिकआवेदन और समस्याएं रखी। जिसमें अधिकांशआवेदन पत्रों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहां की आम जनमानस की समस्याओं के लिए सरकार द्वारा तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है आम नागरिकों को इन आयोजनों का लाभ उठाना चाहिए तथा अपनी समस्याओं का निराकरण करना चाहिए।
मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि जनता को जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। इसलिए जो समस्या जिस स्तर की है, उस समस्या का उसी स्तर पर निस्तारण हो जाना चाहिए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी सुबह से  जनता से मिलने के लिए समय निर्धारित रखें। कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले तहसील दिवस का जनता को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। जिलाधिकारी नितिन भदोरिया अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, विधायक तिलक राज बेहड़ हिमांशु जोशी पी डी, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकार बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल प्रभारी धीरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, हांजी सरवर यार खान, राजस्व विभाग के हल्का पटवारी दीपक सिंह, शेखर आर्य, दलजीत सिंह अंकित सक्सेना,पिंटू सिंह, महिम पाण्डेय, मुकुल जोशी, मीनाक्षी गोस्वामी, हंसू लाल , धर्मानंद छिम्बल, राखी, सौम्या , हिमांशु सिंह, जितेंद्र शर्मा, त्रिलोक सिंह बिष्ट,उद्यान विभाग से बादल सिंह, साहित्य तमाम विभागों के आल्हा अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे

Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News