रियूनी के भावेश बने विकासखंड के निपुण विद्यार्थी
द्वाराहाट, बच्चों को भाषाई कौशलों और संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के उद्देश्य से कक्षा 3 के बच्चों की विकासखंड स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता आज यहां ब्लॉक संसाधन केंद्र द्वाराहाट में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में सभी 10 संकुलों से संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित बच्चों ने प्रतिभाग किया। डायट अल्मोड़ा द्वारा भेजे गए प्रश्नपत्र में माध्यम से बच्चों की कक्षा 3 के स्तर की हिंदी और गणितीय दक्षताओं जांचा गया। प्रतियोगिता में संकुल रियूनी के भावेश बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5000 रुपए का पुरुस्कार जीता। संकुल जालली के प्रियांशु रावत द्वितीय और संकुल उभ्याडी के धैर्य बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों को पुरुस्कार वितरित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के भाषाई कौशलों और गणितीय दक्षताओं को निखारने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस दौरान डा . दीपक मेहता, पूजा गोस्वामी और डॉली लोहनी ने निर्णायक का कार्य किया। वहां ब्लॉक के सभी 10 संकुलों के चयनित बच्चे और उनके मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी अंजू साह ने बताया कि ब्लॉक से प्रथम स्थान पर चयनित भावेश बिष्टअब आगामी 17 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।






