किच्छा चीनी मिल ने किया दिनांक 25.01.2026 तक का गन्ना मूल्य भुगतान
किच्छा चीनी मिल के अधिशासी निदेशक श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया, कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय गन्ना मंत्री जी द्वारा किसानों को शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान किये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के क्रम में किच्छा चीनी मिल द्वारा दिनांक 21.01.2026 से 25.01.2026 तक खरीदे गये गन्ने के मूल्य रु० 6,79,05,354.00 का भुगतान मिल को गन्ना उपलब्ध कराने वाले गन्ना किसानों को RTGS के माध्यम से सम्बन्धित गन्ना समितियों के माध्यम से निम्नवत भुगतान कर दिया गया है:-
सहकारी गन्ना विकास समिति लि0, किच्छा – रु० 4,97,45,734.00
सहकारी गन्ना विकास समिति लि0, हल्द्वानी – रु० 81,33,040.00
सहकारी गन्ना विकास समिति लि0, पन्तनगर – रु० 62,04,859.00
सहकारी गन्ना विकास समिति लि0, सितारगंज – रु० 33,07,699.00
सहकारी गन्ना विकास समिति लि0, गदरपुर – रु० 5,14,022.00
योग – रु० 6,79,05,354.00
इस प्रकार किच्छा चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र प्रारम्भ दिनांक 16.11.2025 से दिनांक 25.01.2026 तक खरीदे गये गन्ने का कुल गन्ना मूल्य रु० 88.57 करोड़ का भुगतान गन्ना समितियों को कराया जा चुका है।
