किच्छा।कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही झपट्टा मारी, चैन स्नैचिंग,वाहन चोरी के अलावा घरों में हुई चोरियों की आपराधिक घटनाओं से गुस्साए व्यापार मंडल ने कोतवाली पुलिस के खिलाफ शीघ्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोरा ने कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं झपट्टा मारी, चैन स्नैचिंग,वाहन चोरी के अलावा घरों में हुई चोरियों के खुलासे को लेकर कोतवाली पुलिस को चेतावनी दी है कि शीघ्र ही उक्त वारदातों का खुलासा नहीं किया गया तो व्यापार मंडल पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने को तैयार हैं। विजय अरोरा ने कहा है कि कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। नगर के राइस मिल स्वामी से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन लूट ली। इसके अलावा यादव धर्म कांटे के निकट बाइक सवारों ने ही दिन के डेढ़ बजे महिला के गले से सोने की चैन लूट ली और फरार हो गए। चीनी मिल सिसई क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है परंतु कोतवाली पुलिस कान में तेल डालकर बैठी है। श्री अरोरा ने कहा है कि उक्त वारदातों का पुलिस ने शीघ्र खुलासा नहीं किया तो मजबूर होकर व्यापार मंडल को व्यापारियों के साथ एवं आम जन नागरिक के साथ पुलिस के खिलाफ धरना एवं प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
