खटीमा गोलीकांड की 30वीं बरसी पर शहीद स्थल, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
राज्य आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष एवं बलिदान के कारण ही हमें पृथक राज्य उत्तराखण्ड प्राप्त हुआ। तत्कालीन सरकारों ने राज्य आंदोलनकारियों पर बर्बरता की सभी सीमाएं पार कर दी थी, जिसकी पीड़ा आज भी सभी उत्तराखण्डियों के हृदय में है।
हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों से किए गए वादे को पूरा किया और उन्हें एवं उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है। हम राज्य आंदोलनकारियों के स्वप्न के अनुरूप नव्य-दिव्य उत्तराखण्ड के निर्माण हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
