किच्छा:एनपीएस और यूपीएस के विरोध में गन्ना विकास परिषद किच्छा में यूपीएस, एनपीएस का विरोध और ओपीएस की मांग को लेकर एक बार फिर अधिकारियों ने हुंकार भरी है। गन्ना विकास परिषद के अधिकारियों,कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लाई जाने वाली यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) व नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) को लेकर अपना विरोध जताया। यूपीएस की पर्ची जलाकर एनपीएस, यूपीएस गो बैक के नारे लगाए। कहा कि सरकार जबरदस्ती थोप रही है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। गन्ना परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों ने कहा कि यूपीएस और एनपीएस कर्मचारियों के लिए एक छलावे के समान है। इसके माध्यम से सरकार कर्मचारियों के वेतन से आजीवन 10 प्रतिशत की कटौती करके उसे हड़प लेना चाहती है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
