बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी में आज गणेश महोत्सव के बाद गणेश विसर्जन के दौरान चार युवक कोसी नदी में बह गए जिसमें से एक युवक को नदी से सकुशल बाहर निकल गया जबकि तीन युवक कोसी नदी में बह गए हैं तीनों युवकों को ढूंढने की लगातार कोशिश जारी है लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका।
आपको बताते चलें कि काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्र में गणेश चतुर्थी से विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान करने के साथ ही गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे गणेश महोत्सव अब अपने समापन की ओर अग्रसर हो चला है जिसकी शुरुआत भगवान गणेश की जगह-जगह विराजमान प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हो चली है। इसी के तहत आज काशीपुर के गड्ढा कॉलोनी के श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने धूमधाम के साथ रामनगर के गर्जिया मंदिर स्थित कोसी नदी में विसर्जन करने के लिए गए थे लेकिन वहां प्रशासन के द्वारा तेज बहाव का हवाला देकर मना करने पर सभी बाजपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर पट्टी स्थित कोसी नदी आए थे। इस दौरान चार युवक जिसमे 18 वर्षीय दक्ष, 21 वर्षीय नागेश, 19 वर्षीय विकास और 15 वर्षीय हिमांशु नदी में नहाने चले गए। इस दौरान पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के चलते कोसी नदी में तेज बहाव था। इस दौरान यह सभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए जिसमें से एक युवक को बचा लिया गया जबकि तीन का पता नहीं चल सका है। नदी में बहते युवकों पर लोगो की नजर पड़ी और बचाने के लिए नदी में पहुंचे और हिमांशु को सही सलामत नदी से बाहर निकाला और दक्ष, नागेश और विकास नदी के तेज बहाव में बह गए । परिजन लोग तीनो को ढूंढवा रहे है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
