किच्छा में इंडेन गैस एजेंसी के घरेलू सिलेंडरों में कम गैस मिलने की शिकायत पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक रिक्शा पर जा रहे सिलेंडरों को पकड़कर तौल कराई तो उनमें डेढ़ से ढाई किलो तक गैस कम मिली है। मामले में इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक ने ठेकेदार नोटिस जारी किया है। इंडेन गैस एजेंसी ठेकेदार के माध्यम से उपभोक्ताओं के घरों में घरेलू गैस की डिलवरी कराती है। ठेकेदार के वाहन वार्डों में जाकर घर-घर घरेलू गैस की सप्लाई देते हैं। वहीं पिछले काफी समय से उपभोक्ताओं की शिकायत घरेलू सिलेंडरों में कम गैस की आ रही थी।
यह जानकारी खाद्य एवं पूर्ति निरीक्षक को दी और ई-रिक्शा को थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छानबीन के दौरान एआरओ भरत सिंह राना व इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक पंकज सिंह गंगोला को सुनहरी मस्जिद के पास एक दुकान में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध तरीके से गैस निकालने की शिकायत मिली है। एआरओ भरत सिंह ने बताया ई-रिक्शा में दस सिलेंडर बरामद हुए, तौल करने पर पांच सिलेंडर में डेढ़ से ढाई किग्रा तक गैस कम पाई गई है। इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक गंगोला ने बताया ठेकेदार को नोटिस भेजा जा रहा है। इंडियन आयल के मानकों के अनुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
