देहरादून: बीते दिनों उत्तराखंड शासन ने पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन की लिस्ट जारी की थी. अब इसकी आधिकारिक रूप से वेतनमान का आदेश भी शासन द्वारा जारी कर दिया गया है. कुल 37 पीसीएस अधिकारियों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि वेतनमान बढ़ाने के बाद यह अधिकारी उन्हीं पदों पर रहेंगे, जहां पर अभी तैनाती है.
बीते 15 दिनों से शासन में अधिकारियों की जिम्मेदारियां में फिर बदला हुआ, जहां कई जिले के जिलाधिकारी बदले गए तो पुलिस महकमे में भी बड़ा बदलाव देखा गया. इसके साथ ही लंबे समय से इंतजार कर रहे पीसीएस अधिकारियों के भी वेतनमान में बढ़ोतरी हुई है. शासन ने 37 पीसीएस अधिकारियों की डीसी की थी. जिसमें ग्रेड पे-78,800 पर 39 अधिकारियों के नाम पर विचार चल रहा था. जिसमें आज 27 नामों पर मुहर लगाई गई है, वहीं 10 पीसीएस अधिकारियों का प्रमोशन कर ग्रेड पे- 7600 किया गया है. अभी दो नामों पर मंथन जारी है.
बीते 4 दिन पहले इन अधिकारियों की डीपीसी पूरी हो गई थी, अब जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. उसमें ऋषि कुमार, सादिया आलम, ललित नारायण मिश्र,अशोक कुमार पांडे,विप्र त्रिवेदी,अभिषेक त्रिपाठी, शिव कुमार बरनवाल, मोहम्मद नासिर, इला गिरी,राहुल कुमार गोयल,जय भारत सिंह,वीर सिंह, त्रिलोक सिंह, सुंदरलाल सेमवाल, मोहन सिंह,गिरीश चंद्र गुणवंत, शिवचरण द्विवेदी, प्रकाश चंद दुमका, चंद्र सिंह मर्तोलिया,हेमंत कुमार वर्मा,उत्तम सिंह चौहान,जगदीश चंद्र कांडपाल,चंद्र सिंह, अशोक कुमार जोशी,अरविंद कुमार पांडे, कृष्ण कुमार मिश्रा और प्यारेलाल के साथ ही सुंदरलाल सेमवाल शामिल हैं


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
