रुद्रपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कुरैया में लगभग साढ़े चार बीघा सरकारी भूमि में बना मदरसा
– शांति व्यवस्था के लिए दो एसडीएम, चार सीओ की अगुवाई में जिलेभर का फोर्स रहा तैनात –
शनिवार तड़के पांच बजे सभी रास्तों को सील कर जेसीबी और पौकलेंड मशीनों से किया ध्वस्त
किच्छा, प्रशासन की टीम ने शनिवार तड़के साढ़े पांच बजे रुद्रपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कुरैया में सरकारी भूमि पर बने मदरसे को जेसीबी और पौकलेंड मशीनो से ध्वस्त कर दिया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिलेभर का पुलिस फोर्स तैनात रहा। प्रशासन की टीम ने मदरसा का मलबा साफ कर भूमि को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करा दिया।
प्रशासन की लगभग साढ़े तीन घंटे चली कार्यवाही में पूरी तरह शांति बनी रही। दरऊ रोड पर ग्राम कुरैया में सड़क पर लगभग चार बीघा सरकारी भूमि पर मदरसा स्थित था। राजस्व भूमि ने अतिक्रमण हटाने के लिए मदरसा प्रबंधन को नोटिस दिया था। अतिक्रमण नहीं हटाने पर शनिवार सुबह पांच बजे प्रशासन की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी और पौकलेंड मशीन से मदरसे के चार कमरे और छह दुकाने ध्वस्त कर दिया। पूरे अभियान को रुद्रपुर एसडीएम मनीष बिष्ट, किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा व सितारगंज, बाजपुर, काशीपुर, रुद्रपुर के ने दरऊ चौक, रुद्रपुर रोड से कुरैया की तरफ आने वाली सड़क को तुलसी द्वार और तीसरी तरफ दरऊ रोड से कुरैया को आने वाली सड़क को सील कर दिया। इस दौरान मदरसे के आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित कर दिया
इस दौरान मदरसे के आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित कर दिया। लगभग साढ़े नौ बजे तक चार घंटे चली कार्यवाही में प्रशासन की टीम ने सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया।
ग्राम कुरैया में मदरसे के ध्वस्तिकरण की सूचना मिलते ही विधायक तिलकराज बेहड़ मौके पर रवाना हो गये। लेकिन उन्हें पुलिस ने ग्राम चकौनी में रोक लिया। जिसके बाद वह धरने पर बैठ गये। अधिकारियों के समझाने पर वह वापस चले गये 

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
