उत्तराखंड में फजीहत के बाद धामी सरकार के शिक्षा विभाग ने अपना आदेश वापस ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रिंसिपल और शिक्षकों को बिस्तर का इंतजाम करने का आदेश वायरल होने पर सीएम दफ्तर से शिक्षा विभाग के अधिकारी को जबरदस्त फटकार पड़ी। जिसके बाद शाम होते होते आदेश वापस ले लिया गया। मगर यहां भी गजब का खेल देखने को मिला। एक ही अधिकारी के दो अलग अलग आदेश पर दस्तखत अलग अलग हैं। अब बड़ा सवाल है कि सही वाला दस्तखत किसे माना जाए।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
