देहरादून: अल्मोड़ा बस हादसे में 36 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. गंभीर रूप से घायलों को रामनगर से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया है. वहीं इस हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्ली में अपनी सभी महत्वपूर्ण बैठक और कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि सीएम कुछ ही देर में दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट उधमसिंह नगर के लिए रवाना होंगे. पंतनगर एयरपोर्ट उधमसिंह नगर से सीएम धामी सीधे घटना स्थल पर भी जा सकते हैं और हॉस्पिटल में भर्ती घायलों को हाल चाल भी लेंगे.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
