उधम सिंह नगर:लालपुर नगर पंचायत में सुबह से मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। शाम के पांच बजे के बाद भी दो बूथों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी लाइन लगी रही। लालपुर में 79.39 प्रतिशत मतदान हुआ। लालपुर नगर पंचायत पहली बार अस्तित्व में आई है। यहां चार वार्ड बनाए गए हैं। इनमें कुल 2493 महिला व 2555 पुरुष मतदाता हैं। जिनकी कुल संख्या 5049 है। नगर पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए किसान इंटरमीडिएट कॉलेज में चार मतदान स्थल और बाल विकास विद्यालय में दो मतदेय स्थल बनाए गए। इनमें चार संवेदनशील व दो अति संवेदनशील मतदेय स्थल बनाए गए। लालपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इस पर भाजपा से बलविंदर कौर, कांग्रेस से निभा गोस्वामी और निर्दलीय शहाना बानो अपनी किस्मत आजमा रही हैं सभासद पद के लिए कुल बीस उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार को मौसम ठंडा होने के बावजूद सुबह से मतदाताओं की मतदेय स्थल के बाहर लम्बी-लम्बी लाइन लगनी शुरू हो गईं। गुरुवार को मौसम ठंडा होने के बावजूद सुबह से मतदाताओं की मतदेय स्थल के बाहर लंबी लंबी लाइन थी ,गुरुवार को मौसम ठंडा होने के बावजूद सुबह से मतदाताओं की मतदेय स्थल के बाहर लम्बी-लम्बी लाइन लगनी शुरू हो गईं। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने पर 10 बजे तक 17 प्रतिशत, 12 बजे तक 24 प्रतिशत, दो बजे तक 48.48 प्रतिशत, चार बजे तक 63.11 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ संख्या 5 और 6 पर पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की लम्बी-लम्बी लाइन लगी रही। लग’ साढ़े छह बजे तक मतदान पूरा होने के बाद लालपुर नगर पंचायत में 79.39 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 1991 महिला लालपुर नगर पंचायत में कुल 4010 वोट पड़े।






