नैनीताल से बड़ी खबर है। बता दें कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दोपहर में इस गिरफ्तारी को लेकर पीसी करेगी और मामले का खुलासा करेगी।
बतआ दें कि दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को पकड़ने के लिए पुलिस यूपी, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में डेरा डाले हुए थी। पुलिस को शक है कि दुग्ध संघ में दूध देने वाले बाहरी ठेकेदार बोरा की मदद की है। कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था। इस कारण पुलिस राज्यों में पहुंची थी। वहीं खबर है कि मुकेश बोरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आज मामले का खुलासा करेगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
