किच्छा चीनी मिल में 3 नवंबर को होगी बॉयलर पूजा, समारोह में शामिल होने की अपील
किच्छा, 01 नवंबर 2026
किच्छा चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र और मिल के सुचारू संचालन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आगामी 03 नवंबर 2026 (सोमवार) को प्रातः 09:00 बजे मिल परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ बॉयलर पूजा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
मिल प्रबंधन और आयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, किसानों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों से यह विशेष अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर इस हवन-पूजन एवं बॉयलर पूजा समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और मिल की सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान करें।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
