बड़ी खबर :सिरौली कला में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 10 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

किच्छा: ऊधम सिंह नगर के थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम सिरौली कला में अवैध पशु कटान की शिकायतों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस की दो टीमों ने 26 अक्टूबर की सुबह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब छह कुंतल मांस बरामद किया गया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान लगभग चार पशुओं को मुक्त भी कराया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीओ: पुलिस के अनुसार, ग्राम सिरौली कला में अवैध पशु कटान की शिकायतें मिल रही थीं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थाना पुलभट्टा पुलिस की दो टीमें गठित की गईं।

दोनों टीमों ने सोमवार सुबह ग्राम सिरौली कला में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से करीब छह कुंतल मांस जब्त किया और लगभग चार पशुओं को मुक्त कराया। गिरफ्तार आरोपियों में सिरौली कला, किच्छा और बरेली जनपद के निवासी शामिल हैं।

पुलिस ने थाना पुलभट्टा में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। अवैध पशु कटान के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

 

Breaking News