भाजपा किसान मोर्चा में संगठन विस्तार, जसविंदर सिंह को प्रदेश आईटी सह-संयोजक बनाया
किच्छा । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तराखंड ने संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी की सहमति एवं प्रदेश मोर्चा प्रभारी राजेंद्र बिष्ट से परामर्श के बाद जारी सूची में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार उधम सिंह नगर निवासी जसविंदर सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश आईटी सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और किसान हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
