ग्राम कठर्रा गऊघाट में गोमास के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस टीम ने गन्ने के खेत से बरामद किए अवशेष
किच्छा (ऊधमसिंह नगर): कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बखपुर में गन्ने के खेतों से गोमास और हड्डियां मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 5 किलो प्रतिबंधित गोमास के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी है।
क्या था पूरा मामला?
बीते 4 अक्टूबर 2026 को कोतवाली किच्छा क्षेत्र के ग्राम कठरा गऊघाट स्थित गन्ने के खेतों में प्रतिबंधित गोमास और अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक किच्छा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोमास और अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ थाना किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 357/2026, धारा 3/5/11(1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंह नगर के आदेशों और पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की सुरागरसी-पतारसी में जुटी थी। इसी क्रम में चौकी कलकत्ता फॉर्म पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आशिक अली (पुत्र आबिद अली, निवासी- ग्राम कठरा गऊघाट, थाना किच्छा, उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 किलो प्रतिबंधित गोमास भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की तलाश अभी जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 विजय सिंह (चौकी प्रभारी कलकत्ता फॉर्म – टीम लीडर)
हेड कांस्टेबल 249 केसर सिंह
कांस्टेबल 400 प्रशांत नेगी
कांस्टेबल 1024 पवन कुमार

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
