मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष होने के मौके पर पंतनगर में आयोजित ‘उत्तराखंड रजत उत्सव कृषक सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर प्रगतिशील किसानों, लखपति दीदियों और छात्रों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम रुद्रपुर स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की और उन्हें फल व सब्जियां भेंट कीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मंच से जनसमूह का अभिवादन किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।अपने संबोधन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने मंच पर प्रगतिशील किसान मान सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने वहां लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और उपस्थित लोगों से संवाद भी किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने। प्रगतिशील किसान मान सिंह चीमा को शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
