…केदारनाथ धाम के पास बादल फटने से मंदाकिनी नदी में भीषण बाढ़ आ गई है. केदारधाम से गौरीकुंड तक भक्तों में अफरा-तफरी का माहौल है. देहरादून के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. देहरादून में भारी बारिश के कारण 1 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.
बादल फटने से होटल और पुलिया बहे
उत्तराखंड के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टिहरी ने बताया कि जखन्याली के पास नौताड़ गदेरा में बादल फटने से गदेरा के पास खुला होटल बह गया है और मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मोटर मार्ग को जोड़ने वाली पुलिया बह गई. जखन्याली के सरोली तोक में भानु प्रसाद, नीलम देवी और विपिन लापता बताए जा रहे हैं. 2 शव बरामद कर लिए गए हैं.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
