उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है. टिहरी जिले के घनसाली के बूढ़ा केदार में बारिश आफत बनकर बरसी है. शुक्रवार रात तौली गांव में मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि तौली गांव में ही गौशाला में कई मवेशियों की भी मौत हो गई थी. मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रभावितों का हाल जाना. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीति आयोग और मुख्यमंत्री परिषद की बैठक ख़त्म होने के बाद सीधे नई दिल्ली से टिहरी पहुंचे. सीएम धामी ने राहत शिविर केंद्र पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. इस दौरान सीएम धामी ने लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.
मलबे में दबने से हुई थी मां-बेटी की मौत
बता दें शुक्रवार रात टिहरी में बारिश कहकर बनकर बरसी. बूढ़ा केदार के तौली गांव में मलबा आने से मां और बेटी की दबने से मौत हो गई. इसके साथ ही गांव में कई मवेशियों की मौत हो गई. जबकि बूढ़ा केदार में धर्म गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण धर्म धरनी लॉज बह गया है. इसके अलावा कई लोगों के मकान खतरे की जद में आ गए

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
