किच्छा मे चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों की गोष्ठी का आयोजन किया गया था।इस अवसर पर किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले कीटों और रोगों के लिए उपयुक्त कीटनाशक दवा और इसके इस्तेमाल की जानकारी दी गई। चीनी मिल प्रबंधक त्रिलोक सिंह मार्तोलिया ने ने कहा कि, गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए फसल को कीट, रोग से बचाना बहुत जरूरी है। चीनी मिल के ग्राम धौरा डाम मे एक गोष्ठी का आयोजन चीनी मिल किच्छा के द्वारा किया गया।
चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक कृषक को नवीनतम तकनीक के आधार पर गन्ने की खेती करनी चाहिए। साथ ही अपनी भूमि की जांच अवश्य करानी चाहिए। गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिक अधिकारियों ने गन्ना कृषकों को उन्नत प्रजाति की गन्ना बीज की जानकारी, गन्ने की फसल में लगने वाली बीमारियों और उसमें प्रयोग की जाने वालीं दवाओं के बारे में बताया।इनके अतिरिक्त गोष्ठी में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक महेश प्रसाद गन्ना सोसाइटी सचिव संजीव कुमार, गन्ना पर्यवेक्षक प्रताप सिंह, सुधीर आहूजा, मदन कालरा, रविशंकर काण्डपाल, एवं गन्ना विकास निरीक्षक कु०कंचन शाही, आशाराम,विपिन कुमार, डॉक्टर गंगा दत्त,महेश चंद, सचिन कुमार ललित पंत, विशाल सेतिया, कमल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह , मोहम्मद हसनैन मोहमद यूनुस के साथ तमाम किसान मौजूद थे


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
