पूरे दिन काम धंधे से थके हारे लोग रात में चैन की नींद सोना चाहते हैं। लेकिन कुछ दिनों से बिजली विभाग इसमें खलल डाल रहा है। इसके चलते लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। जिस समय बिस्तर पर आराम फरमाने का समय होता है बिजली गुल हो जाती है। इसी तरह बिजली आने-जाने का सिलसिला मध्य रात्रि तक जारी रहता है। गर्मी से व्याकुल लोग कभी छत पर तो कभी बालकोनी में बिजली आने का इंतजार करते हैं। लेकिन इसके बाद भी यह सुनिश्चित नहीं रहता है कि बिजली कब आएगी और कब तक रहेगी। इस हालात में बीमार, बुजुर्गों और बच्चों का हाल और भी बेहाल है। फोन कर पूछने पर विभाग के कर्मियों से लेकर अधिकारियों का एक ही जवाब रहता है कि कुछ तकनीकी फॉल्ट है थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी
बिजली के इस अघोषित कटौती का सीधा असर लोगों की सेहत पड़ने लगा है। रात में लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही। सुबह से काम की भागदौड़ शुरू हो जाती है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
