किच्छा:किच्छा क्षेत्र में एक ट्रक में अचानक आग लग गई. आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने से वाहन के कागजात, मोबाइल समेत ट्रक का अगला हिस्सा जल कर खाक हो गया. वहीं, जानकारी के मुताबिक, देर रात ट्रक में शॉर्ट सर्किट से अचनाक आग लग गई आप को बात दे पुलभट्टा के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक खड़ा था तभी अचानक आग लग गई जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर है UK 06CB9470 है ट्रक मालिक स्वामी आमिर खान ने बताया शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लगभग 7 लाख का नुकसान हुआ है
वहीं, आस पास के लोगों ने ट्रक में मामले की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग टीम ने करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद आग को बुझाया, लेकिन आग से ट्रक का अगला हिस्सा स्वाहा हो गया. जबकि, पीड़ित ट्रक मालिक ने शासन प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है. वहीं, अग्निशमन टीम आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
