किच्छा विधानसभा में कराया जा रहा है चौमुखी विकास –बेहड़
जनता संवाद में क्षेत्रवासियों ने रखी विधायक बेहड़ के समक्ष अपनी समस्याएं
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आने वाला समय किच्छा में विकास की दृष्टि से बहुत सुनेहरा होने वाला है उनके द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है तथा अधिकाँश योजनाओं को अंजाम तक पहुचाया जा रहा है और विकास कार्य लगातार पूर्ण कराये जा रहे है, विधायक निधि के साथ अन्य योजनाओं के कार्य भी विधानसभा में तेजी से पूर्ण कराये गए है तथा पिछले तीन साल से उनका पूर्ण ध्यान किच्छा के विकास पर केन्द्रित है | विपक्षियो द्वारा सुर्ख़ियों में बने रहने पर समय-समय पर उनके ऊपर गलत आरोप लगाये जा रहे है कि किच्छा में विकास कार्य नहीं हो रहे है उन सबका जवाब भी उन्हें इन कार्यो के लोकर्पण के द्वारा मिल जायेगा |
विधायक बेहड़ ने कहा कि उनके द्वारा अधिकारियों से समय-समय पर बैठकें की जा रही है और योजनाओं की समीक्षा की जा रही है तथा अधिकारियों को विधानसभा की योजनाये शीघ्र पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है | बेहड ने कहा राज्य में उनकी सरकार नहीं है किन्तु फिर भी उनके लगातार प्रयासों से किच्छा में जिन क्षेत्रों की पूर्व में उपेक्षा की गयी थी वहां पर भी तेजी से विकास कार्यो को पूर्ण कराया जा रहा है |
इससे पूर्व जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ओर विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास किच्छा स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान हेतु आवशयक कार्यवाही की ।
प्रत्येक सोमवार को विधायक बेहड के कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होता है। जिसमें वह तमाम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हैं। जिसको लेकर आज प्रात काल से ही उनके कार्यालय पर क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा जिसमें क्षेत्र वासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन,आर्थिक सहायता, बिजली, स्वास्थ्य , शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।
बेहड ने सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया |
इस दौरान आन्दपुर से शारदा देवी, वीरू कुमार,दान सिंह,आकाश गुप्ता,देवी शरण मिश्रा,अनिल कुमार पाण्डेय,आदि ने ग्राम की विद्धुत सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया
वार्ड न०-11 से मीना ने तथा झा कालोनी पंतनगर निवासी सुभाष निवासी ने पुत्रियों के विवाह हेतु,अब्दुल इस्लाम वार्ड न०-11 किच्छा निवासी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग रखी |
विधायक बेहड़ ने अधिकाँश समस्याओं का मौके पर ही निश्तारण किया तथा शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश जारी किये ||

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
