विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी किच्छा के हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल में ‘हिमालयन फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चार दिवसीय होगा, जोकि 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा। यह आयोजन पुरूष व महिला दो वर्गों में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि इस आयोजन में सम्पूर्ण उत्तराखण्ड, हरियाणा तथा पहली बार नेपाल की भी लड़के और लड़कियों की दो टीमें प्रतिभाग करने के लिए विद्यालय पहुँचेंगी, जोकि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भी होंगी। फुटबॉल एसोशिएशन रूद्रपुर के मुख्य रेफरी अपनी टीम के साथ आयोजन में रेफरी का कार्यभार संभालेंगे। दोनों वर्गों की विजेता टीम को इस बार ट्रॉफी के साथ 31000/- की इनामी राशि भी प्रदान की जाएगी। छात्र, उनके अभिभावक, नगर के गणमान्य व्यक्ति तथा अन्य लोग इस ‘हिमालयन फुटबॉल चैंपियनशिप के दर्शक बनकर इस आयोजन का आनन्द लेंगे। आयोजन के सफलता की कामना करते हुए विद्यालय प्रबंधक डॉ० दीपक रस्तोगी द्वारा सभी टीमों को शुभकामनाएँ दी गई।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
