गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया गया! आयुक्त श्री चंद्र सिंह धर्मशक्तु महोदय द्वारा झंडोतोलन किया गया !इस अवसर पर आयुक्त महोदय द्वारा विभाग के कार्मिकों को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया! सम्मान प्राप्त करने वाले कार्मिकों में श्री खूबचंद, श्री उदल सिंह ,श्री ललित पांडे, श्री आशुतोष पांडे, श्री डीके भट्ट ,श्री कपिल गुप्ता, श्रीमती नीतू धोनी, श्री योगेंद्र ,नितिन चौहान ,नीरज आदि प्रमुख रहे! इस अवसर पर संबोधित करते हुए आयुक्त महोदय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है ! यह याद दिलाता है की स्वतंत्रता हमें कितने बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त हुई है! हमें इसको उल्लास के साथ मनाना चाहिए! जिससे कि स्वतंत्रता की याद हमारे मन मस्तिष्क पर बनी रहे तथा भावी पीढ़ियां भी इसी उल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रेरित हो! आयुक्त महोदय द्वारा कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया इस अवसर पर अपर गना आयुक्त श्री चंद्र सिंह इमलाल, प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री निलेश कुमार, सहायक गन्ना आयुक्त श्री कपिल मोहन ,सहायक चीनी आयुक्त श्री सुप्रिया मोहन सहित विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे!

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
