अंतर्राष्ट्रीय कोच भुवन नियुक्त हुए हैंडबॉल के टेक्निकल ऑफिसर
द्वाराहाट, 38 वे राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में जल्द ही शुरू होने वाले हैं। इन खेलों में हैंडबॉल खेल हेतु राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईडा के प्रधानाध्यापक भवन चंद्र भट्ट को टेक्निकल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी भुवन भट्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल के कोच ऑफिशल और रेफरी के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके इस चयन पर विकासखंड द्वाराहाट के तमाम शिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से उन्हें बधाइयां दी गई हैं। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी ने भी प्रशंसा व्यक्त की है

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
