किच्छा:प्रशासन की टीम ने धाधा फार्म में 70 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा प्राप्त किया। प्रशासन की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। टीम ने भूमि की नपाई कर अपने कब्जे में लिया। वर्ष 1994 में चकबंदी अधिकारी ने धाधा फार्म में 70 एकड़ बंजर एवं नदी की भूमि को खातेदारों के नाम दर्ज कर भूमिधरी का अधिकार दे दिया था। इसके बाद वर्ष 1997 में बंदोबस्त अधिकारी ने पूर्व के आदेश को निरस्त कर दिया था। इसके बाद यह मामला विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। गुरुवार को न्यायालय अपर जिलाधिकारी के आदेश के आने के बाद एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अगुवाई में राजस्व, चकबंदी और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर 70एकड़ भूमि पर कब्जा ले लिया। एसडीएम ने कहा कि खुर्द-बुर्द की गई सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्यवाही की इस मौके पर तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी, नायाब तहसीलदार संदीप सिंह, चकबंदी राजस्व निरीक्षक गोपाल राम, राजस्व उपनिरीक्षक शेखर आर्या, दीपक सिंह और कलकत्ता पुलिस चौकी इंचार्ज धीरेन्द्र पंत पुलिस बल के साथ मौके पर रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
