*1 करोड़ 61 लाख की लागत की तीन सड़कों की मिली स्वीकृति-बेहड़*
*विधायक बेहड़ ने लगभग 15 लाख की लागत से निर्मित विकास कार्यों के किये उद्घाटन |*
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस विज्ञप्ति ले द्वारा जानकारी देते हुए बताया किच्छा विधानसभा के अंतर्गत् तीन सड़कों के निर्माण कार्य की स्वीकृति राज्य योजना के तहत प्राप्त हो गयी है | जिसमें पनचक्की फार्म में नहर के साथ सुनहरा 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण एंव लागत 69.70 लाख, ग्राम अंजनिया में श्मशान घाट को जाने वाली 700 मीटर सड़क का निर्माण लागत 48.01 लाख, ग्राम कनकपुर में प्रतापपुर मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 1.5 किलोमीटर एंव लागत 44.07 लाख है | कुल 4.20 किलोमीटर की लम्बाई की तीन सड़के जिनकी लागत लगभग 161.78 लाख रूपये की है इनकी प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी है तथा इन सड़कों का जल्द से जल्द निर्माण कार्य आरम्भ कराया जायेगा |
विधायक बेहड़ ने आज अपनी विधायक निधि से निर्मित कराये गए लगभग 15 लाख की लागत के क्रमशः ग्राम पंतपुरा में 4.72 लाख रुपए की लागत से निर्मित देवी मंदिर में कमरे का, ग्राम अंजनिया में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सार्वजनिक स्थान पर कमरे के निर्माण कार्यों का उद्घाटन फीता काटकर किया | समस्त ग्रामवासियों द्वारा विधायक बेहड़ का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया व आभार जताया|
विधायक तिलक राज बेहड़ ने आज ग्रामीण जनसंवाद के चौथे दिन ग्राम दोपहरिया,पन्तपुरा,अंजनिया,पुरानी गिद्दपुरी,गिद्दपुरी व वीरूनगला में जनसंवाद किया व लोगों की समयायें सुनी व निराकरण हेतु आवशयक कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों से उनके गाँव समबन्धित विकास कार्यों के सुझाव मागें |
इस दौरान मेजर सिंह,विनोद पन्त,ओमप्रकाश गंगवार, प्रतिभा रघुवंशी,गुलशन सिन्धी,धर्मेन्द्र सिन्धी,गुरदेव सिंह, हीरालाल गंगवार,किशन बजाज,भानु वासवानी,नरेंद्र बागवानी,रेवा चाँद ,रमेश चंद,उधवदास,ज्ञानीगिरी,रजत गंगवार,करन,प्रतीक पन्त,जसवंत गंगवार,चन्द्रप्रकाश गंगवार,ओमकार,सुखदेव सिंह,परमजीत सिंह पम्मी,प्रेमराज,साब सिंह,प्यारेलाल समेत सैकड़ो की तादात में ग्रामवासी उपस्थित रहे |

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
