किच्छा (उधम सिंह नगर): जनपद में अवैध हथियारों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किच्छा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी
जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (रुद्रपुर) और क्षेत्राधिकारी (सितारगंज) के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान चौकी कलकत्ता फॉर्म पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बाजपुर का निवासी है अभियुक्त
पकड़े गए आरोपी की पहचान जरनैल सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी ग्राम गौबारा जोगीपुरा, थाना बाजपुर (उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किच्छा थाने में FIR संख्या 108/26, धारा 3/25 आयुध अधिनियम (Arms Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
”अवैध असलहों के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।” —एस.आई. ओमप्रकाश सिंह (चौकी प्रभारी, कलकत्ता फॉर्म)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- एस.आई. ओमप्रकाश सिंह (चौकी प्रभारी, कलकत्ता फॉर्म)
- कांसटेबल 379 अमित कुमार
- कांसटेबल 601 हरीश मेहरा
