किच्छा- राज्य स्थापना रजत जयंती दिवस के अवसर पर राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया गया।, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा किच्छा एसडीएम गौरव पांडेय तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी सहित राज्य आन्दोलनकारियों व अन्य अधिकारियों द्वारा राज्य आन्दोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गयी, तथा राज्य आन्दोलनकारियों को पुष्पमाला व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया व कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
महापौर ने राज्य की रजत जयंती की बधाई देते हुए कहा कि राज्य अन्दोलनकारियों के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला है। उन्होने कहा कि लम्बे आन्दोलन व मांग के बाद 09 नवम्बर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मानवीय संवेदनाओं, मूल भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य गठन कर, आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि युवा राज्य के इन 25 वर्षों के सफर में बहुत कुछ पाया है और भी बहुत कुछ पाना बाकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प लिया है कि राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुमुॅखी विकास हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने राज्य स्थापना रजत जयंती परबधाई देते हुए शहीदों को नमन किया। उन्होने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों द्वारा जिन अपेक्षाओं आकांक्षाओं को लेकर राज्य गठन हेतु आन्दोलन किया गया था उनकी भावनाओं के अनुरूप निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि चहुमुखी विकास हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना होगा। किच्छा उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय ने कहा कि सभी कर्मचारी तथा अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता एवं ईमानदारी से करे यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी



एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
