सितारगंज। जेजीएन शुगर मिल सितारगंज ने पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने का एक सप्ताह के भीतर सभी किसानों को भुगतान कर दिया है। चीनी मिलके प्रधान प्रबन्धक संजीव राठी ने बताया जे०जी०एन शुगर मिल सितारगंज द्वारा दिनांक 09.11.2025 तक का गन्ना मूल्य भुगतान कृषकों को कर दिया गया है, जिससे कृषकों में उत्साह का लहर है। चीनी मिल के प्रधान प्रबन्ध संजीव राठी द्वारा बताया गया कि चीनी मिल सितारगंज द्वारा अब प्रत्येक तीन दिन में कृषकों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। गन्ना समिति गदरपुर द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान आर०टी०जी०एस० के माध्यम से कृषकों को कर दिया गया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
