किच्छा :घर में बगैर बताए 55 हजार रुपये लेकर निकली नाबालिग लापता हो गयी। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री की तलाश मांग की है। पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। रविकुमार निवासी पुरानी गल्ला मंडी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते मंगलवार सांय उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से 55 हजार नगद रुपये लेकर घरवालों को बगैर बताए कहीं चली गई। आस पड़ोस में और अपने रिस्तेदारो में उसकी खोजबीन करने के बावजूद उसका पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने पुलिस से अपनी पुत्री की तलाश की मांग की है। पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
