किच्छा:राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 18 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन की रणनीति तैयार

खबर शेयर करें -

राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 18 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन की रणनीति तैयार

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड के आह्वान पर किच्छा के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। गन्ना विकास परिषद किच्छा में मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के प्रति आक्रोश जताया और अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की। मंगलवार का आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन शासन स्तर पर उनकी उपेक्षा की जा रही है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी काम बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों ने एसीपी का लाभ 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को देने, कर्मचारियों ने एक स्वर में एनपीए को हटाकर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, स्वास्थ्य लाभ के लिए जारी गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने आदि की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री सचिन कुमार ने संचालन करते हुए सभी विभागों के कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रताप सिंह, डॉ गंगा दत्त, विशाल सेतिया, महेश चंद मोहम्मद हसनैन, दिनेश चंद, राजकुमार, एस के नैयर आदि लोग मौजूद थे

Ad Ad Ad
Breaking News