” किच्छा पुलिस द्वारा लूट का किया खुलासा 01 अभियुक्त गिरफ्तार”
दिनांक 25/01/2026 को वादी मनोज सक्सेना द्वारा थाना किच्छा में FIR दर्ज कराई गई कि उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाले लड़के कबीर ने उनकी माता जी के घर मे घुस कर उनकी वृद्ध माता श्रीमत शोभा सक्सेना के कान के सोने के कुंडल और चाँदी की गले की चैन और पाजेब छीन कर भाग गया है, जिस समबन्ध में थाना किच्छा पर FIR NO- 25/2026 धारा- 309(6) BNS पंजीकृत किया गया व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया अपराध, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सितारगंज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग के अनावरण हेतु टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश की गई। जिस पर आज दिनांक 26/01/2026 को कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को लूटे गये आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया ।
**नाम पता अभियुक्त- अभियुक्त अरविंद कुमार उर्फ कवि उर्फ कबीर पुत्र पोती राम उर्फ गोपाल निवासी संजय नगर बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी- वार्ड नo १६ विकास कॉलोनी किच्छा जनपद-उधम सिंह नगर।
**बरामदगी- 02 सोने के कुंडल, 01 गले की चांदी की चैन व 01 जोडी पाजेब।
**पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, Si ओम प्रकाश सिंह, Si जय प्रकाश, Addsi जगदीश सिंह महर, कानि० भगवत परिहार, कानि0 बृजमोहन सिंह।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
