किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने आज आपने किच्छा आवास विकास स्थित कार्यालय में आज शहीद उधम सिंह जी की पुण्यतिथि पर अपने समस्त साथियों के साथ उनके चित्र पर मालार्पण व पुष्पअर्पित कर नमन किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड एडवर्ड डायर के नेतृत्व में अंग्रेज़ी फौज ने जलियावाला बाग़ में गोलियां चला के निहत्थे,जावानो, बुजुर्गो, महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों को मार डाला था और हजारों लोगों को घायल कर दिया था। इसी नरसंहार में शहीद उधम सिंह के माता पिता की भी मृत्यु हो गयी थी तब शहीद उधम सिंह की उम्र 20 साल थी और अपनी जवानी में ही उधम सिंह ने कसम खा ली थी कि वो जलियांवाला बाग कांड के जलियांवाला बाग कांड के लिए जिम्मेदार पंजाब के गवर्नर माइकल ओ डायर से बदला लेंगे और 21 साल बाद 3 मार्च 1940 को उधम सिंह एक किताब में रिवॉल्वर छुपा कर लन्दन के कॉक्सटन हॉल के अंदर घुसने में कामयाब हो गए, जहां माइकल ओ डायर भाषण दे रहा था बीच भाषण में ही जलियांवाला बाग कांड के इस गुनहगार को ढेर कर दिया.
31 जुलाई, 1940 को उधम सिंह जी को लंदन की पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गयी. शहीद उधम सिंह जी की शहादत दिवस कई प्रान्तों में शहीदी दिवस के रूप में मनाते है | ऐसे क्रान्तिकारियो को सैदेव याद किया जाना चाहिए | उपस्थित सभी लोगों ने शहीद उधम सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाये और उनके पद्दचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया |
इससे पूर्व विधायक बेहड आज स्वस्थ्य होकर अपने कार्यालय में पहुंचें और अपने समस्त साथियो से भेंट की | उन्होंहे क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण हेतु आवशयक कार्यवाही की व सम्बंधित अधिकारियों को आदेशित किया |
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी,ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,ओमप्रकाश दुआ,राजेश प्रतापसिंह,त्रिलोकखुराना,दलीपसिंह बिष्ट,सुनील ठाकुररामकुमार,सुनीता कश्यप,मोहम्मद ताहिर,छोटू कोली,महेंद्र सिंह,गुरचरण सिंह,अशोक मित्रा,दानिश मलिक,सरवर हुसैन,नितिन शर्मा,गुरचरण सिंह चन्नी,लीलाधर अग्रवाल,जीवन जोशी,शिव कुमार मित्तल,नीरज बजाज,संतोष ठाकुर,धर्मेन्द्र सिन्धी,टीटू,शानू मलिक,मनेन्द्र सिंह,काक्का सिंह,दलजीत सिंह,दीप हंसपाल आदि लोग उपस्थित रहे |

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
