किच्छा चीनी मिल ने किया पेराई सत्र 2025-26 का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान, किसानों में खुशी

खबर शेयर करें -

किच्छा चीनी मिल ने किया पेराई सत्र 2025-26 का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान, किसानों में खुशी

विशेष संवाददाता, किच्छा

​किच्छा चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र 2025-26 के लिए किसानों के बकाए संपूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए मिल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 114.30 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना समितियों को ट्रांसफर कर दिया है।

​RTGS के माध्यम से हुआ भुगतान

​चीनी मिल के अधिशासी निदेशक श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय गन्ना मंत्री जी द्वारा किसानों को शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मिल द्वारा दिनांक 21 फरवरी 2026 तक खरीदे गए अवशेष संपूर्ण गन्ने का मूल्य ₹20,51,67,079.00 (बीस करोड़, इक्यावन लाख, सड़सठ हजार, उन्न्यासी रुपये) RTGS के माध्यम से संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया गया है।

​समिति-वार भुगतान का विवरण:

​चीनी मिल द्वारा विभिन्न सहकारी गन्ना विकास समितियों को जारी की गई धनराशि इस प्रकार है:

गन्ना विकास समिति का नाम

भुगतान की गई धनराशि (रुपये में)

सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, किच्छा

₹ 16,02,38,159.00

सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, हल्द्वानी

₹ 1,48,70,335.00

सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, पन्तनगर

₹ 1,98,67,242.00

सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, सितारगंज

₹ 86,06,999.00

सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, गदरपुर

₹ 15,84,344.00

कुल योग

₹ 20,51,67,079.00

कुल 114.30 करोड़ का हुआ भुगतान, आगामी सत्र के लिए सहयोग की अपील

​अधिशासी निदेशक ने जानकारी दी कि किच्छा चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में दिनांक 16 नवंबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक खरीदे गए संपूर्ण गन्ने का कुल मूल्य ₹114.30 करोड़ गन्ना समितियों को दिया जा चुका है।

​भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अधिशासी निदेशक श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने सभी गन्ना किसानों से अनुरोध किया है कि वे आगामी पेराई सत्र 2026-27 के दौरान भी अपने गन्ने की आपूर्ति किच्छा चीनी मिल को ही करते हुए मिल प्रबंधन को अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें। समय पर भुगतान मिलने से क्षेत्र के किसानों में हर्ष का माहौल है।

Ad Ad Ad
Breaking News