किच्छा:प्रथम सामान्य सफाई के लिए किच्छा चीनी मिल की पेराई आगामी 24 और 25 दिसंबर को बंद रहेगी। शनिवार को चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एपी बाजपेई ने बताया कि फैक्ट्री में साफ सफाई के उदेश्य से आगामी 24 और 25 दिसंबर को पेराई बंद रहेगी। इसके लिए तौल कार्य आगामी 22 दिसंबर तक ही किया जाएगा। मिल गेट पर तौल के लिए टोकन 23 दिसंबर सुबह 6 बजे तक दिए जाऐंगे। सफाई होने के बाद मिल की पेराई 26 दिसंबर से दोबारा शुरू की जाएगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
