किच्छा:चीनी मिल के पेराई सत्र के मौके पर विधायक तिलकराज बेहड और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों के समर्थकों के बीच जमकर नारेवाजी हुई। जिसके कारण प्रशासन सकते में आ गया। तनावपूर्ण माहौल में चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ।
मंगलवार को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ का कार्यक्रम था। पूजा अर्चना का कार्य सम्पन्न होने के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राजेश शुक्ला ने नारेबाजी शुरू कर दी। बेहड़ ने शुक्ला से नारेबाजी बंद कराने की बात कहते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण सफल कराने की बात कही। लेकिन इसके बावजूद नारेवाजी जारी रही। जिसके बाद कांग्रेसी भी नारेवाजी करने लगे। जिसके कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। विधायक बेहड़ ने शुक्ला पर गुंडागर्दी करने और पूर्व विधायक शुक्ला ने बेहड़ पर भाजपा समर्थित नारेबाजी से असहज होने का आरोप लगाया। जिसके कारण दोनों के समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। तनावपूर्ण माहौल में चीनी मिल का शुभारंभ किया गया।
बाइट: किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़
बाइट: अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मार्तोलिया
बाइट: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
