*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिन पर वाल्मीकि बस्ती किच्छा में सहभोज कार्यक्रम आयोजित**
आज उत्तराखंड के लोकप्रिय और कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर किच्छा की वाल्मीकि बस्ती में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री नितिन बाल्मीकि द्वारा सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे सामाजिक समरसता और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किच्छा विधानसभा के लोकप्रिय नेता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला थे। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना और कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप अरोरा ने भी सहभागिता की। सभी ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया, जो समाज के हर वर्ग को एकसाथ जोड़ने की भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक था।
इस अवसर पर नितिन बाल्मीकि और समाज के गणमान्य लोगों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “मुख्यमंत्री धामी जी का समर्पण और नेतृत्व राज्य के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए संकल्पित हैं।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर सभी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की, और यह भरोसा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल मंत्री प्रियंका वाल्मीकि,चौधरी ईशा बाल्मीकि, मल्लू बाल्मीकि, जुवेल, पूर्व सभासद धनी राम,विजय कुमार, विमल बाल्मीकि,अरुण कुमार, विवेक बाल्मीकि, अंकित कुमार, अभिषेक दास ,बंटी, आशीष, रमेश कोली, शिवम वाल्मीकि, सुमित, आदि लोग उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
