किच्छा: किच्छा राजस्व उपनिरीक्षक अशोक कुमार को उनकी सेवानिवृत्त पर तहसीलदार समेत तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गई। अशोक कुमार ढोल नगाड़ों के साथ तहसील परिसर में पहुंचे। जहां तहसील प्रशासन में फूल मालाएं पहनाकर राजस्व उपनिरीक्षक अशोक कुमार का जोरदार स्वागत किया। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर खुशहाल जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस दौरान तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कर्मचारी रहते हुए अशोक कुमार ने अपने कार्य को निष्ठा से कर किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया। अशोक कुमार ने अपने लम्बे सेवाकाल में हमेशा आम जनता एवं राजस्व विभाग के लिए समर्पित होकर कार्य किया। प्रत्येक कर्मचारी से मधुर सम्बंध एवं कर्तव्यनिष्ठ होने के साथ मिलजुल कर विभिगीय कार्यों को पूरा किया । इस मौके पर तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी के अलावा तनुजा बोरा,अमरजीत कौर मीनाक्षी गोस्वामी, दीपक कुमार, आर के मुकेश कुमार, दलजीत सिंह, माहिम पांडे, एडवोकेट रुखसाना, मुकुल जोशी होरी लाल ,आदि राजस्व कर्मचारियों के अलाव क्षेत्र के तमाम समाजसेवी मौजूद रहे।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
