किच्छा की जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे हैं करीब दो दर्जन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। किच्छा इंदिरा गांधी खेल मैदान में में सीएम का कार्यक्रम था डीडी चौक से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक कूच करना था। इसका पता जैसे ही पुलिस को लगा ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी यूथ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया किच्छा कोतवाली ले गए गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश महामंत्री यूथ कांग्रेस तस्लीम राजा विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विक्रम कोरंगा जिला महामंत्री कांग्रेस जासी देओल रेखा यादव जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस विनोद मौर्य विधानसभा महासचिव यूथ कांग्रेस आरिफ अंसारी मोहम्मद शावेश आदि उपस्थित थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
